Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh युवक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

युवक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

0
435

बिजनौर। ढाबे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। मृतक अपने चचेरे भाई व दोस्त के साथ ढाबे में खाना खा रहा था। सूचना मिलने पर हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर गुस्साये ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना झेलना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक ढाबे पर हुई मारपीट में वाजिदपुर निवासी अभिषेक (24) की मौत हो गई। अभिषेक अपने चचेरे भाई हिमांशु और दोस्त शिवम के साथ खतापुर गांव के ढाबे पर खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि ढाबा मालिक और अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, आरोप है कि ढाबा मालिक ने उनकी बाइक की चाबी ले ली। इससे माहौल गर्म हो गया और इसी बीच खतापुर निवासी विक्की ने बल्ली से अभिषेक और हिमांशु के सिर पर वार कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें बिजनौर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मेरठ रेफर कर दिया। जहंा रास्ते में ही अभिषेक की मौत हो गई।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। भाकियू और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने बालकिशनपुर हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने ग्रामीणोंं से बात कर उन्हे समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here