Home News Posts उत्तराखंड नेपाल हिंसा में दून की महिला की मौत

नेपाल हिंसा में दून की महिला की मौत

0
244

देहरादून। नेपाल में भड़की हिंसा में दून के एक कारोबारी की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद कारोबारी शव लाने के लिए कई जगह भटके जिन्हे दूतावास से भी कोई मदद नहीं मिल सकी।
जानकारी के अनुसार देहरादून और गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट कारोबार करने वाले रामबीर सिंह गोला अपनी पत्नी के साथ नेपाल घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि वह काठमांडू के एक होटल में रुके जहंा अचानक हिंसा भड़कने से उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद रामबीर पत्नी का शव भारत लाने के लिए दर—दर भटकते रहे, लेकिन उन्हें तत्काल किसी भी ओर से मदद नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि काठमांडू स्थित जिस होटल में दंपती ठहरे थे, वहां उपद्रवियों ने अचानक आगजनी शुरू कर दी। अफरातफरी में लोग जान बचाने के लिए होटल से भागने लगे। इसी दौरान रामबीर की पत्नी चौथी मंजिल से नीचे गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की जानकारी रामबीर को तब हुई जब उन्होंने पत्नी को ढूंढना शुरू किया। रामबीर का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने नेपाल दूतावास से मदद मांगी, लेकिन उन्हें मदद का आश्वासन नहीं मिला। दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क करने पर भी उन्हें सिर्फ इतना कहा गया कि ट्टमौका लगते ही सुरक्षा बलों से बात कर शव को बॉर्डर पार कराया जाएगा।’
रामबीर सिंह गोला के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार का रो—रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here