Home News Posts उत्तराखंड पिस्तौल से केक काटने का वीडियो वायरल होने पर तीन युवक हिरासत...

पिस्तौल से केक काटने का वीडियो वायरल होने पर तीन युवक हिरासत में

0
437

देहरादून। पिस्तौल से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर तीन युवकों को हिरासत में ले पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल से बर्थडे केक काटा जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा वीडियो में देख रहे युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों की पहचान अभिषेक पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रेलवे कॉलोनी, हर्रावाला, अमित कुमार पुत्र सिकंदर महतो निवासी मियां वाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला, कार्तिक जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी मियावाला थाना डोईवाला हिरासत में लिया गया, जिनके पास से वीडियो में दिख रही नकली पिस्तौल को बरामद किया गया, जो असल मे एक लाइटर पिस्टल थी, जो आरोपियों द्वारा बाजार से खरीदी गई थी। 08 सितम्बर 2025 को उनमें से एक युवक अभिषेक का बर्थडे था तथा फेसबुक पर टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में उक्त लड़कों द्वारा उक्त नकली पिस्टल लाइटर, जो की पिस्टल नुमा थी, से केक को काटा गया था। पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here