Home News Posts उत्तराखंड दून की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

दून की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

0
470
  • कैबिनेट की बैठक में दून स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट बनाने को मंजूरी
  • कुक्कड़ फीड पर पहाड़ के लोगों को मिलेगी सब्सिडी
  • हाईकोर्ट में दो नए पदों के सृजन की मिली मंजूरी

देहरादून। राजधानी दून की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने तथा राज्य में कुक्कुट उघोग को बढ़ावा देने और न्यायिक व्यवस्था को गतिमान बनाने के संबंध में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों को सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। कैबिनेट बैठक की फसलों की जानकारी देते हुए महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्य कुशलता में सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि राजधानी दून की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य कैबिनेट द्वारा देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया जाएगा। जो स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित ई बसों के संचालन और वर्तमान में संचालित होने वाली नगर बस सेवाओं के संचालन के कार्य को व्यवस्थित करेगा। सरकार द्वारा आज की कैबिनेट बैठक में राज्य के नौ पर्वतीय जिलों में कुक्कुट पालन उघोग से जुड़े लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उन्हें पोल्ट्री फीड पर सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी गई। कुक्कुट उघोगों पर 2 रूपये प्रति किलो सब्सिडी दी जाएगी जिसका लाभ 9 जिलों के कुक्कुट पालको को होगा, यह राशि 2 करोड़ 3 लाख होगी।
इसके अलावा आज उधम सिंह नगर में प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित कॉलोनियों व व्यावसायिक भवन निर्माण के लिए 9.9 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने को भी मंजूरी दे दी गई जो ग्राम फाजलपुर मेहरौली तहसील रुद्रपुर में होगी। बैठक में आज हाईकोर्ट नैनीताल के महाधिवक्ता कार्यालय में एक आशु लिपिक संवर्ग वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव पद के सृजन को भी मंजूरी दे दी गई है। बैठक में आज उत्तराखंड सेवा का अधिकार नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2025—26 को भी पटल पर रहने का निर्णय लिया गया है। आज कैबिनेट बैठक में कुल 6 फैसलों पर कैबिनेट ने मोहर लगाई है जिसमें दून की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार का फैसला अहम मान जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here