Home News Posts उत्तराखंड सैक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार

0
445
  • पेंटागन मॉल मेें स्पा सेन्टर की आड़ में चलाया जा रहा था सैक्स रैकेट

हरिद्वार। पेंटागन मॉल मेंं स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एएचटीयू व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर पांच महिलाओं व दो पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एएचटीयू व सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि शहर के प्रतिष्ठित पेंटागन माल में स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में सैक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एएचटीयू व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पेंटागन माल के गुड एंड हैप्पी स्पा एंड पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 5 महिलाएँ और 2 पुरुष मौके पर आपत्तिजनक अवस्था में मिले व उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इस पर पुलिस टीम द्वारा उन्हे हिरासत मेंं लेकर उनके खिलाफ कोतवाली सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उनके ऊपर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा इस दौरान मौके पर दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून में अनियमितता पाए जाने पर उसका चालान किया गया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। गिरफ्तार लोगों के नाम सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश, व गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश साथ ही पांच महिलाए भी बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here