Home News Posts थराली में फटा बादल, एक लड़की के मलबे में दबने की सूचना

थराली में फटा बादल, एक लड़की के मलबे में दबने की सूचना

0
508

चमोली। थराली में देर रात बादल फटने से काफी मलबा आ गया। जिसमें एक लडकी के मलबे में दबने व एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस व जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
उत्तराखण्ड इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। पिछले दिनों पांच अगस्त को उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आयी आपदा के चलते कई घरों, होटलों व जनहानि का नुकसान हुआ था। अभी उत्तराखण्ड इस आपदा से पूर्ण रूप से उबर भी नहीं सका कि देर रात चमोली के थराली में एक बार फिर बादल फटने से कोहराम मच गया।
जिसकी जानकारी देते हुए डीसीआर चमोली द्वारा अवगत कराया गया है कि थराली तहसील अन्तर्गत टूनरी गदेरा में बादल फटने की सूचना है। तहसील थराली परिसर व घरों मे काफी मलबा आ गया है। बताया कि तहसील परिसर मे कुछ गाड़िया भी मलबे मे दबी है, सागवाड़ा गावं मे एक 20 वर्षीय युवती सहित दो लोग लापता बताये जा रहे है। थराली बाजार, कोटदीप तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा मे बंद है। थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद हो चुका है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है तथा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here