Home News Posts युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

0
405

पौड़ी। युवक की आत्महत्या मामले में आरोपो की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विदित हो कि बीते रोज सुबह कोतवाली पौड़ी पुलिस को सूचना मिली कि ब्लॉक तलसारी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (उम्र—32 वर्ष) ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मृतक के हाथों का जीएसआर प्राथमिक परीक्षण किया गया तो मृतक के हाथों पर गन पाउडर होने की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आये कि 20 अगस्त की रात को मृतक और उसके अन्य साथी भगवान सिंह एवं सौरभ खंडूरी द्वारा बंदूक लेकर जंगल की ओर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए गये थे। इस बंदूक को भगवान सिंह द्वारा अपने रिश्तेदार ठाकुर सिंह ग्राम—थापली से मांग कर लाया गया था फिर तीनों लोग मृतक वाहन से जंगल की ओर गये। इस दौरान मृतक द्वारा अपने दोस्तों को बताया गया कि वह जमीन और पैसों को लेकर वह काफी परेशान चल रहा है और मृतक जितेन्द्र लगातार अपने मोबाइल में कुछ टाइपिंग करने में लगा हुआ था। वापसी आते समय वाहन सौरभ द्वारा चलाया जा रहा था और ड्राइवर के बगल वाली शीट पर जितेन्द्र बैठा था और पिछली शीट पर भगवान बैठा हुआ था। जितेन्द्र द्वारा अपने मोबाइल का कोड सौरभ को मैसेज किया गया और बोला गया कि मैं अपने फोन का कोड तुम्हें भेज रहा हूं मुझे माफ कर देना मैं जा रहा हूं और एक दम से ट्रिगर दबाकर सुबह चार बजे आत्महत्या कर ली गयी। उससे पूर्व मृतक द्वारा अपने सुसाइड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। सौरभ व भगवान द्वारा जितेन्द्र परिजनों को इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक व आरोपी हिमांशु चमोली प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं जिनके बीच रानीपोखरी क्षेत्र में 3.5 बीघा भूमि के एक प्लॉट की डील हुई थी, जिसके लिए मृतक द्वारा लगभग 35 लाख रूपये का भुगतान हिमाशुं चमोली को किया गया। हिमांशु चमोली द्वारा न तो उस जमीन का सेटलमेंट किया गया और न ही मृतक के पैसे वापस लौटाये गये। जिस कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया। मृतक के फोन में मृतक द्वारा 6 अगस्त व 18 अगस्त के सुसाइड करने सम्बन्धी वीडियो भी रिकार्ड किये गये थे जिनसे यह पुष्टि होती है कि मृतक पैसे डूबने से मानसिक रूप से काफी परेशान था जिसके कारण मृतक द्वारा आत्महत्या करने का मन बनाया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी हिमांशु चमोली से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि हमारे बीच में प्रॉपर्टी की डील हुई थी लेकिन हम दोनों के बीच सेटलमेंट नहीं हो पाया मेरा पैसा डूब गया था और मुझे फाइनेंसशियल रूप से नुकसान हुआ। प्राप्त साक्ष्यों और पूछताछ में मृतक द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि होने पर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here