Home News Posts उत्तराखंड चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

0
589

देहरादून। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को शशांक गुरुंग पुत्र सूरज गुरुंग निवासी भाऊवाला, थाना सेलाकुई के द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी किये जाने के सम्बंध में लिखित तहरीर दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये लोगों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप गश्त/चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस द्वारा तीन संदिग्ध व्यक्तियों सूर्य प्रताप पुत्र भजन सिंह निवासी निगम रोड, थाना सेलाकुई, गौरव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी सिल्थाम, थाना पिथौरागढ़, अंकित पवार पुत्र दर्शन सिंह पवार निवासी रतनपुर, थाना पटेल नगर को पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जिनसे गहन पूछताछ में उनके द्वारा भाऊवाला क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया, घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान को पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गौरव दिल्ली में शेफ का कार्य करता है, जो अपने साथियों सूर्यप्रताप तथा अंकित से मिलने देहरादून आया था, जहाँ तीनो के द्वारा अपने नशे के खर्चाे के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में चोरी किए गए सामान तथा ज्वेलरी को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here