Home News Posts योग ट्रेनर हत्याकाण्ड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

योग ट्रेनर हत्याकाण्ड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
549

नैनीताल। योग ट्रैनर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने योग सेन्टर के मालिक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या की यह वारदात अपने भाई के मृतका से अवैध सम्बन्धों के चलते अंजाम दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीती 3 अगस्त को दीपा मेर पत्नी प्रेम सिंह मेर निवासी हल्दुचौड़ तुलारामपुर थाना लालकुआं द्वारा थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी पुत्री ज्योति मेर पत्नी कमल सबलानी निवासी जोधपुर राजस्थान जो कि वर्तमान में जे.के. पुरम छोटी मुखानी में आशा पाण्डे के घर में तीसरी मंजिल में रहकर अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी मे महिला योगा ट्रेनर की जॉब करती थी। उन्होने अपनी पुत्री की हत्या का शक सेन्टर के मालिक अजय यदुवंशी व उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी (राजा) पर लगाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को सीसी कैमरे खंगालने पर पता चला कि घटना के समय एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से बाहर निकलता दिखायी दे रहा है। जिसकी पहचान अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व हाल अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास के रूप में हुई। जिस पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हल्द्वानी में चन्दन डायग्नोसिस के टाप फ्लोर में उसके बड़े भाई का अजय फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है जिसे आरोपी का बड़ा भाई अजय व अभय चलाते थे योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम अभय देखता था। उक्त सेन्टर में ज्योति मेर भी काम करती थी। इसी दौरान ज्योति और अजय की बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया। आक्रोश में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में रखे उसके दुपटृे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या करने के पश्चात अभय टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल चला गया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here