Home News Posts उत्तराखंड मेडिकल संचालक व नशा तस्कर गिरफ्तार

मेडिकल संचालक व नशा तस्कर गिरफ्तार

0
253
  • 480 नशीले कैप्सूल व बाइक बरामद

हरिद्वार। नशा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल व तस्करी में प्रयुक्त बाइक के साथ ही उसे नशा कैप्सूल देने वाले मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना लक्सर पुलिस ने एक सूचना के बाद क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम नईम बताया। बताया कि वह इन नशीले कैप्सूल को पुहाना भगवनापुर के एक मेडिकल स्टोर से लाया था। जिस पर पुलिस ने आज सुबह मैडिकल संचालक अदनान को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here