Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh फौजी से मारपीट मामले में टोल कंपनी पर ठोका 20 लाख जुर्माना

फौजी से मारपीट मामले में टोल कंपनी पर ठोका 20 लाख जुर्माना

0
1400


मेरठ। मेरठ जिले में एक टोल प्लाजा पर सेना के एक जवान के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी सोमवार रात की गई और इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर उस वक्त हुई, जब गोटका गांव के निवासी कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार थी और जल्दी निकलने को लेकर कपिल की टोलकर्मियों से कहासुनी हो गयी जिसके बाद विवाद बढ़ने पर टोलकर्मियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जवान पर हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान के पिता कृष्णपाल की शिकायत के आधार पर थाना सरूरपुर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार दिन में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और देर रात एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया।
सेना की सूर्य कमांड ने बयान जारी कर कहा, सर्विंग सैनिक के साथ इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सेना के विरोध के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी टोल ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई की। टोल एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एजेंसी को भविष्य की टोल बिडिंग से प्रतिबंधित करने और मौजूदा अनुबंध खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here