Home News Posts उत्तराखंड बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

0
556
  • बस के ब्र्रेक फेल होने से हुआ यह हादसा

नैनीताल। भारी बारिश के कारण आज सुबह धनगढ़ी नाले में एक बस के ब्रेक फेल हो जाने के बाद वह बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए है। बहरहाल पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाले में अत्याधिक पानी आने के कारण गर्जिया पुलिसकर्मियो द्वारा वाहनों को धनगढ़ी नाले पर रोका हुआ था जिसमे कुछ मोटर साइकिले भी थी तभी रामगनर की तरफ से एक बस के चालक द्वारा नाले पर खड़ी पांच मोटर साईकिलो को टक्कर मार दी। जिसमे एक ललित पाण्डे पुत्र बालादत्त पाण्डे निवासी दुर्गापुरी विजय टैन्ट हाउस के पास रामनगर व सत्यप्रकाश पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी जसपुर ऊधमसिंहनगर घायल है जो उपचारार्थ सी.एच.सी. रामनगर है। पुलिस ने बताया कि विरेन्द्र शर्मा पुत्र देवीदत्त शर्मा निवासी मनिला बिहार चोरपानी रामनगर व सुरेन्द्र सिंह पंवार पुत्र विशन सिंह पंवार निवासी गंगोत्री बिहार कानिया को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here