Home ताजा ख़बर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

0
468


नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर शोक जताते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन गंगाराम अस्पताल में एडमिट थे। उन्हें किडनी से संबंधित समस्या थी। इसके अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानी भी थी। वह 81 साल के थे। झारखंड में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 4 और 5 अगस्त को 2 दिनों तक झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
शिबू सोरेन के निधन का खबर मिलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर हो गई। बता दें, शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बता दें, शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त थे। जून महीने में जब दिल्ली के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल में जाकर उनका हाल जाना था। शिबू सोरेन ने 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो चुनाव हार गए। बाद में 1980 में दुमका संसदीय सीट से उन्हें पहली बार सफलता मिली। फिर 1989, 1991 और 1996 में भी दुमका लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। 2002 में वो राज्यसभा जाने में सफल रहे। इसके बाद वर्ष 2004, 2009 और 2014 में फिर से एमपी बने। 2019 के चुनाव में दुमका से चुनाव हार जाने के बाद शिबू सोरेन तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए खासतौर से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here