Home News Posts मैक्स पर गिरा बोल्डर, दो की मौत सात गम्भीर घायल

मैक्स पर गिरा बोल्डर, दो की मौत सात गम्भीर घायल

0
460

पौड़ी। कोटद्वार क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहंा मैक्स वाहन पर पहाड़ से बोल्डर गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं सात लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कोटद्वार के पास किल्बोखाल से कोटद्वार आ रहे मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ से बोल्डर गिर गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल, कोटद्वार भेजा गया है। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वाहन को क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से हटाया जा रहा है। पहाड़ों से बोल्डर गिरने के कारण आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here