टिहरी। सड़क दुर्घटना में देर शाम एक मैक्स वाहन के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक के शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला पहलगांव—क्यान्द—कपरोली मोटरमार्ग पर घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती शाम यहंा करीब 4.30 बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन को चला रहे 62 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र स्व. सत्ये सिंह, निवासी ग्राम कपटोली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मंगल सिंह वाहन में अकेले थे। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भेजा गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया हैं।




