नैनीताल। पंचायत चुनाव के दौरान सर्तक पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम ने क्षेत्र मेंं संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को फायर सर्विस से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी के पास एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार सवार कार को भगाने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस द्वारा उनको पीछा कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान कार सवार तीन लोगों के पास से 1 किलो 975 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपन नाम नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडचूला थाना मुत्तQेश्वर जिला नैनीताल, सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवादा थाना बहेडी जिला बरेली उ.प्र. व हरीश सिंह पुत्र नर सिंह निवासी बेडचूला थाना मुत्तQेश्वर जनपद नैनीताल बताया। बताया कि यह चरस हम गांवो से एकत्र कर उसे शहर बेचने के लिए लाते है। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।




