Home News Posts उत्तराखंड मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत

मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत

0
242

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक मैक्स वाहन के खाई में गिर जाने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस घटना में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान इन्द्रपाल सिहं परमार पुत्र शेर सिहं परमार निवासी ग्राम पैणी भवान तहसील डुण्डा उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह उत्तरकाशी जनपद के तहसील धुंध के ग्राम पानी भवन मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में वाहन चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here