Home News Posts उत्तराखंड डी—फार्मा डिग्री धारक मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

डी—फार्मा डिग्री धारक मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

0
351

देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ डी—फार्मा डिग्री धारक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में अधिक रूपये कमाने के लालच में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष पांडे पुत्र संतोष पांडे निवासी शंकरपुर सहसपुर देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर सूचना दी की अज्ञात चोर के द्वारा शंकरपुर रोड स्थित राजेश मल्टी स्टोर के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल बुलेट क्लासिक चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से जांच करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर आज पुलिस ने दर्रा रेट के पास से अब्दुस समद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आर्केडिया ग्रांट गोरखपुर, पटेलनगर को चोरी की मोटर साइकिल (बुलेट क्लासिक) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा झाझरा के स्थानीय कालेज में वर्ष 2023 में डी— फार्मा किया है। उसको आनलाइन गेमिंग का चस्का है तथा ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा हारने के कारण उस पर काफी कर्जा हो गया था, जिस कारण उसने अपना कर्जा उतारने तथा आनलाइन गेमिंग हेतु और अधिक पैसो की व्यवस्था करने के उद्देश्य से उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया। वह चोरी की गयी मोटर साइकिल को किसी को सस्ते दामो में बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here