Home News Posts उत्तराखंड पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मारा, गिरफ्तार

पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मारा, गिरफ्तार

0
475

हरिद्वार। कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को नहर में धक्का देकर उसको मौत की नींद सुला दिया। शादी को लेकर हुए मनमुटाव की वजह से आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने इस कलयुगि पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल पर एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्ष के बेटी को नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर काफी कावडिये जो कि आरोपित प्रदीप कुमार निवासी ढालूवाला, थाना सिडकुल, हरिद्वार के इस कृत्य से आक्रोशित थे तथा उसके साथ मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने बामुश्किल आरोपित को कांवडियों से छुड़ाया और हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिस कारण उसने बेटी को नहर से धक्का मार दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here