Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh पंजाब व छत्तीसगढ़ सरकार भी मृतकों के परिजनों को देगी 50—50 लाख

पंजाब व छत्तीसगढ़ सरकार भी मृतकों के परिजनों को देगी 50—50 लाख

0
816

लखनऊ। पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने खीरी लखीमपुर हिंसा में मारे गए सभी चार किसानों के परिजनों व पत्रकार के परिजनों को 50—50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
राहुल गांधी के साथ लखनऊ पहुंचे पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल ने आज यह घोषणा लखीमपुर रवाना होने से पूर्व की। उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार द्वारा किसानों के साथ हुए समझौते के तहत मृतक चार किसानों की परिवारों को 45—45 लाख रुपया तथा घायलों को 10—10 का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी देने का वायदा किया गया है। जबकि अन्य मृतकों को जिसमें एक स्थानीय पत्रकार भी था को मुआवजा नहीं दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here