Home News Posts उत्तराखंड होली पर बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य व लोक गीतों पर दी अपनी...

होली पर बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य व लोक गीतों पर दी अपनी प्रस्तुति

0
407




देहरादून। वसंत ऋतु का संदेश देने वाली, हमारी गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत व खुशियों की प्रतीक,उमंग और उल्लास का त्योहार होली बालिका इंटर कालेज कोलागढ के प्रांगण में सर्व धर्म/जाति सद्भावना मंच कोलागढ के अन्तर्गत वहां की पार्षद श्रीमती देवकी नौटियाल के सानिध्य में आयोजित किया गया। यहां पर छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य व लोक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। वहां उपस्थित जन समुदाय ने इन बच्चों की प्रतिभा की सराहनीय ताली बजाकर किया। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार ने सभी धर्मों के लोगों से मिलजुल कर होली का त्योहार मनाने की अपील की। इन्होंने समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी, और भारतीय रैड क्रास सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के सामाजिक कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उन्हें शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, संगठन मंत्री आदित्य चौहान, आदेश, पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, हुकुम सिंह चौहान के साथ भारी संख्या में कोलागढ के साथ साथ अन्य क्षेत्रों के भी लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here