Home News Posts उत्तराखंड बम बम भोले!

बम बम भोले!

0
758

  • महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए सज गए शिवालय
  • मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • रात 12 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक

देहरादून। महाशिवरात्रि पर बाबा के जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए राजधानी दून के सभी पौराणिक शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है। दूर—दूर से आने वाले कावड़ियों के जत्थों का आगमन शुरू हो गया है। आज अर्धरात्रि के बाद शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएंगे।
कल महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शिवालयों को फूलों से सजाया गया है तथा लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। जलाभिषेक के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है क्योंकि इस महापर्व पर सभी शिवालयों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। आज कावड़ यात्रा का भी आखिरी दिन है पैदल कावड़ यात्रा पर निकलने वाले कावड़ियें आज शाम या कल देर रात तक अपने—अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंच जाएंगे वहीं डाक कांवड़िया भी आज शाम तक जल भरकर वापस लौट जाएंगे।
राजधानी देहरादून के टपकेश्वर महामंदिर को लाइटिंग के जरिए सजाया गया है। महंत किशन गिरी महाराज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज देर रात पुजारी भरत गिरी महाराज के द्वारा सर्वप्रथम दुग्धाभिषेक किया जाएगा इसके उपरांत रात 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। अवसर पर सुरक्षा की दोहरी व्यवस्था की गई है जहां मंदिर समिति के सेवा दल कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में जुटे हैं वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए गए हैं। उधर मसूरी रोड स्थित महादेव मंदिर तथा पृथ्वीनाथ मंदिर और पलटन बाजार के जंगम मंदिर व तपोवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर तथा पंचायती मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम की गए हैं। आज शाम से जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो जाएगी इस अवसर पर भोग प्रसाद की भी व्यवस्था मंदिरों में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here