Home News Posts उत्तराखंड सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्यायें

सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्यायें

0
417

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने आये खटीमा, बनबसा व टनकपुर से नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों को उन्होने बधाई दी व कहा कि देव तुल्य जनता ने आप लोगों को सेवा करने का अवसर दिया है इसलिए मन लगाकर जनता की सेवा करें। इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू , पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, बनबसा रेखा देवी, टनकपुर विपिन कुमार, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एस पी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिस्ट, सितारगंज रविन्द्र जुआठा, मोहनी पोखरिया, भवानी भंडारी, नवीन बोरा, गंभीर सिंह धामी, अजय मौर्या, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here