Home News Posts Filmy शाहरुख खान ने अपने घर की छत पर फहराया तिरंगा

शाहरुख खान ने अपने घर की छत पर फहराया तिरंगा

0
7562


मुंबई । आज पूर देश में गणतंत्र दिवस धूमधास से मनाया जा रहा है। इस दिन सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी देश भक्ति के रंग में नजर आए। कई सेलेब्स के बाद अब शाहरुख खान ने अपने रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर अपने घर की छत पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर इस तस्वीर व्हाइट शर्ट पहने हुए जय हिंद करते हुए पोज दे रहे हैं। एक्टर सामने तिरंगा फहराया हुआ है। आंखों पर चश्मा और लंबे बालों में शाहरुख काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं फैंस शाहरुख के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खासा प्यार लुटा रहे हैं। हर कई किंग के अंदाज का दीवाना बन गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा कि, ‘आइए इस गणतंत्र दिवस पर हम एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान देने का वादा करें जिसे हम गर्व से आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। आइए संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और अपना सिर गर्व से ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और जय हिंद..’ एक्टर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here