Home News Posts उत्तराखंड आत्महत्या के लिए उकसाने व पोक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने व पोक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

0
607

हरिद्वार। आत्महत्या के लिए उकसाने व पोक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर पर दिनांक 4.12.2024 को मंगलौर निवासी एक व्यक्ति द्वारा स्वयं की पुत्री का घर से स्कूल के लिए जाना व घर वापस न आना के संबंध में बनाम अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। गुमशुदा की तलाश हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा गुमशुदा का कॉल डिटेल अन्य की जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि ग्राम दहियाकी निवासी एक युवक के साथ उक्त गमशुदा बात करती थी ग्राम दहियाकी के उक्त व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि उक्त नाबालिक के साथ रवि जो कि शादीशुदा था पिछले वर्ष से प्रेम प्रसंग था रवि शादीशुदा है जिसकी जानकारी पूर्व में गुमशुदा को नहीं थी। दिनांक 27.11.2024 को जब गुमशुदा द्वारा रवि के साथ शादी करने की बात कही तो आरोपी रवि द्वारा बताया गया कि मैं पूर्व से ही शादी शुदा हूं इस पर गुमशुदा द्वारा नहर में छलांग लगा दी और अपनी जान दे दी गयी। इस पर पुलिस ने आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here