गौतमबुद्धनगर। किसान आंदोलन में शामिल होने आ रहे किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं किसानों की महापंचायत भी शुरू हो गयी है।
ग्रेटर नोएडा के ‘जीरो प्वाइंट’ पर हो रही किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए आ रहे किसान नेता राकेश टिकैत जैसे ही यमुना एक्सप्रेस—वे पर टप्पल थाना क्षेत्र में पहुंचे। वहां पुलिस प्रशासन ने उनकी कार को रोक लिया और राकेश टिकैत को कार से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच जमकर नोक—झोंक हुई और एक्सप्रेस—वे की एक साइड पूरी तरह से अवरुद्ध कर दी गई। फिलहाल उन्हे टप्पल थाना क्षेत्र में रखा गया है। अलीगढ़ के डीएम और एसपी भी मौके पर मौजूद है।




