Home News Posts उत्तराखंड निजी आवास पर आयोजित हाउस पार्टी पर पुलिस की छापेमारी

निजी आवास पर आयोजित हाउस पार्टी पर पुलिस की छापेमारी

0
536

  • 40 लड़के व 17 लड़कियां पकड़ी, पुलिस एक्ट में चालान
  • भारी मात्रा में इंपोर्टेड शराब व खाली बोतलें बराम

देहरादून। निजी आवास में आयोजित हाउस पार्टी पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 40 लड़कों व 17 लड़कियों को पकड़ लिया। जहंा से पुलिस को भारी मात्रा में इंपोर्टेड शराब व खाली बोतले बरामद हुई है। पुलिस ने आवास मालकिन पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसएसपी देहरादून को सूचना मिली कि गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र पर एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिस में सम्मिलित होने हेतु गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए व आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए, उक्त भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई ,मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गयी व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। भवन स्वामी का नाम श्रीमती रजनी पत्नी स्व. सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला कैंट बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here