Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार

0
496

टिहरी। नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 अक्टूबर को ग्राम कुनेर निवासी एक व्यक्ति ने थाना छाम में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग भतीजी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं ले गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गुमशुदा नाबालिग को आरोपी नीरज पुत्र धीरज निवासी ग्राम भल्डीयाना हाल निवासी ग्राम नेरसी कमाद पटृी जुआ थाना छाम टिहरी गढ़वाल के कब्जे से उत्तराखंड—उत्तर प्रदेश बॉर्डर मंडावर भगवानपुर जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है वहीं आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here