Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh भारतीय युवती के साथ नेपाल में गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

भारतीय युवती के साथ नेपाल में गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

0
1065

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ नेपाल में हुए गैंगरेप बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ नेपाल के एक होटल में ठहरने के दौरान गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इंफ्लूएंसर जब नेपाल के होटल में रुकी थी तो उसके साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिनमें 4 भारतीय और दो नेपाली शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवती घूमने के लिए नेपाल गई हुई थी। घूमने के दौरान उसने नेपाल में रुकने के लिए होटल लिया। जहां उसके साथ 4 भारतीय भी गए थे। बताया जा रहा है कि नेपाल के होटल में 4 भारतीय युवकों ने और होटल में मौजूद 2 नेपाली युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि, महाराजगंज जिले के 3, गोरखपुर जिले का एक और नेपाल के 2 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here