Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh सुल्तानपुर लूटकांड का आरोपी व एक लाख का ईनामी एनकाउंटर में ढेर

सुल्तानपुर लूटकांड का आरोपी व एक लाख का ईनामी एनकाउंटर में ढेर

0
800

लखनऊ। उन्नाव में आज सुबह एसटीएफ ने सुल्तानपुर लूटकांड में शामिल आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। आरोपी बदमाश अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख का ईमान घोषित था।
जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ को अनुज और उसके साथियों की सूचना उन्नाव के अचलगंज थाने के रायबरेली हाईवे के पास कोल्हुआ मार्ग पर मिली। मौके पर पहुंची एसटीएफ को देख आरोपी भागने लगे। रोकने के बाद भी जब वह नहीं रुके तो एसटीएफ ने गोली चलाई जिसमे बदमाश अनुज प्रताप सिंह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ एवं कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में सुल्तानपुर में भारत ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती से जुड़े बदमाशों की एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। अमेठी जिले के जनापुर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह सुल्तानपुर कांड में शामिल था। 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर के ठठेरी बाजार क्षेत्र में एक दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here