Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा निरस्त

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा निरस्त

0
511

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 6 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेपर को रद्द करने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने बताया कि 6 महीने के अंदर ही फिर से परीक्षा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी। बता दें कि पेपर लीक कराने वाले एसटीएफ की रडार पर हैं और अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here