Home News Posts उत्तराखंड वीर बाल दिवस पर सीएम धामी ने टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था...

वीर बाल दिवस पर सीएम धामी ने टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका

0
782

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका।
इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here