अलग—अलग हादसों में 9 साल के मासूम की मौत, एक घायल

0
294

नैनीताल। अलग—अलग हुए सड़क हादसों में जहंा एक नौ साल के मासूम की मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली से कुछ दूरी पर एसडीएम कोर्ट के पास 9 साल का लड़का एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वनभूलपुरा ढोलक बस्ती निवासी 9 वर्षीय सिमरत पुत्र मोहताब कोतवाली क्षेत्र के पास अपने परिजनों के साथ आया हुआ था। इसी दौरान कोऑपरेटिव बैंक के पास सिमरत एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मासूम को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस पिकअप को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं दूसरा हादसा रामपुर रोड कत्था फैक्ट्री के पास हुआ है। यहां देर रात कैंटर और टिप्पर की भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैै। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाय। जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here