राजधानी दून में महसूस हुए भूकम्प के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

0
16812

  • भूकम्प की तीव्रता 5.5 आंकी गयी

देहरादून। राजधानी दून में भूकम्प के तेज झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल गये। भूकम्प की तीव्रता 5.5 आंकी गयी है। इसका केन्द्र नेपाल बताया जा रहा है।
आज यहां दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर दून में भूकम्प के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गयी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। दोपहर में आये भूकम्प से काफी देर तक लोग अपने घरों से बाहर रहे। भूकम्प की तीव्रता 5.5 आंकी जा रही है। पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था।
वहीं हिमालय के सरोकारों से जुड़े होने के कारण वर्ल्ड हिमलायन यूनियन के अध्यक्ष व हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक विधायक किशोर उपाध्याय ने हिमालयी राज्यों के राज्यपालों व मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वाडिया हिमालय भू—विज्ञान संस्थान ने निकट भविष्य में हिमालय और उसके सन्निकट क्षेत्रों में प्रचंड भूकंप आने की प्रबल संभावना जताई है। अनियोजित विकास और अवैज्ञानिक हिमालयीं सम्पदा का दोहन इस तरह की त्रासदी में आग में घी का काम करते हैं। उपाध्याय ने सुझाव दिया है कि अगर इस तरह की संकट की स्थिति आती है तो अभी से उससे निबटने के लिये वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयारी की जानी चाहिये। आज भी यहाँ भूकंप के झटके लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here