Home News Posts उत्तराखंड डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

डीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

0
16859

हरिद्वार। जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी द्वारा आज कार्यालय में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक का नाम कमल कुमार बताया गया है। कमल कुमार के आत्महत्या करने से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कमल कुछ दिनों से परेशान था। वहीं,इस घटना के बाद डीएम हरिद्वार द्वारा हरिद्वार तहसील में आयोजित होने तहसील दिवस को स्थगित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here