Home उत्तराखंड Chamoli बुलेरो खाई में गिरी 2 की मौत, आठ घायल

बुलेरो खाई में गिरी 2 की मौत, आठ घायल

0
1012

चमोली। सड़क दुर्घटना के चलते एक बुलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार हेतू अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियाल धार के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें दस लोग सवार बताये जा रहे है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया तो पता चला कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है और आठ गम्भीर रूप से घायल हुए है। इस पर संयुक्त टीमों द्वारा दोनो मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। जहा चिकित्सको द्वारा चार की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। वाहन में 10 लोग सवार बताये जा रहे हैं। मृतकों की पहचान राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी बिहार हाल तलवाडी, दूसरा अज्ञात के रूप में हुई है। बता दें कि राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहें है बीते दो माह से तो तकरीबन हर रोज पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here