दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है नक्सलियों द्वारा इस हमले में आईईडी का इस्तेमाल किया गया है।
जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक ड्राइवर व 10 डीआरजी के जवानों की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस व सीआरपीएफ के बीच समाचार लिखे जाने तक नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी नक्सली को बख्शा नहीं जाएगा।



