Home News Posts राष्ट्रीय पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

0
776


चंडीगढ़। देश के सबसे वयोवद्ध नेता और सांप्रदायिक सद्भावना के पुरोधा रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ मनोहर लाल खट्टर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ सेक्टर 28 में रखा गया है। बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे में लपेटा गया है।
दोपहर बाद प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। उनका अंतिम संस्‍कार गुरुवार को किया जाएगा। पंजाब सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन की वजह से गुरुवार 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पहली बार साल 1970 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। वह आखिरी बार इस पद पर साल 2017 में थे, वह सिख- केंद्रित पार्टी शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक भी थे। 12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002 की अवधि के बीच भी बादल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
प्रकाश सिंह बादल साल 1957 में पहली बार शिरोमणि अकाली दल से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। साल 1969 में बादल एक बार फिर से चुन कर आए और तत्कालीन पंजाब सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, डेयरी, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री का पदभार संभाला। प्रकाश सिंह बादल कुल मिलाकर 10 बार विधान सभा के लिए चुने गए थे। बादल साल 1972, 1980 और 2002 में विपक्ष के नेता थे। साल 1997 के चुनावों में प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here