Home News Posts ड्रग्स तस्करी मामले में गुजरात एटीएस लॉरेंस बिश्वनोई से पूछताछ करेगी

ड्रग्स तस्करी मामले में गुजरात एटीएस लॉरेंस बिश्वनोई से पूछताछ करेगी

0
593

अहमदबाद। गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को लॉरेंस बिश्वनोई की हिरासत मिल गई है। ड्रग्स तस्करी मामले में गुजरात एटीएस लॉरेंस से पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर सवाल-जवाब करेगी। बता दें कि लॉरेंस पर पाकिस्तान से 194 करोड़ का ड्रग्स मंगवाने का इल्जाम है। इस मामले में गुजरात एटीएस ने 6 पाकिस्तानी सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट कस्टडी गुजरात एटीएस को सौंप दी है। एटीएस ने लॉरेंस को पाक के साथ ड्रग्स तस्करी करने के इल्जाम में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है, ताकि फरार नाइजीरियाई महिला और पाकिस्तानी ताल्लुक का पता लगाया जा सके। इससे पहले भी लॉरेंस से पाक कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जा चुकी है। एनआईए की रिमांड पर लगभग एक महीने तक बिश्नोई से पूछताछ की गई थी। उधर, दिल्ली पुलिस को मेक्सिको में बहुत बड़ी सदालता हाथ लगी है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। देश से फरार हुए टॉप गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफबीआई की मदद से मैक्सिको से पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here