Home News Posts उत्तराखंड जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

0
546

तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ की यात्रा तैयारियों की समीक्षा

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी उत्तरकाशी व एसपी द्वारा यात्रा की तैयारियों को लेकर गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उन्होने तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा तैयारियोंं की समीक्षा भी की गयी।
जनपद उत्तरकाशी देवभूमि में चारधाम यात्रा के लिये विख्यात है। यहाँ पर चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव मां यमुना का पवित्र धाम यमुनोत्री एवं मां गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री धाम स्थित है। हर साल लाखों की तादाद में श्रृदालु दोनों धामों की यात्रा हेतु यहाँ पहुँचते हैं। चारधाम यात्रा—2023 के सुगम व सुचारु संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस—प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी उत्तरकाशी, अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय से लेकर गंगोत्री तक गंगोत्री धाम यात्रा रुट पर जुटाई गयी आधारभूत सुविधाओं (शौचालय, पानी, मेडिकल, एटीएम, विश्राम गृह, धाम पर चेंजिग रुम आदि) व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों को वहां पर व्यवस्थायें समय से दुरस्थ करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान डीएम एवं एसपी द्वारा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने—खाने की प्रोपर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। गंगोत्री मे धाम के तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों समीक्षा कर यात्रा के बेहतर संचालन हेतु चर्चा—परिचर्चा की गयी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, जलसंस्थान, नगरपालिका व यात्रा से जुडे अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here