Home News Posts श्रद्धा वालकर हत्याकांड : जंगल में मिली हड्डियां और श्रद्धा के पिता...

श्रद्धा वालकर हत्याकांड : जंगल में मिली हड्डियां और श्रद्धा के पिता का डीएनए एक जैसे

0
516

नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस को जो हड्डियां जगल के अलग-अलग क्षेत्रों से मिली है उनका डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच हो गया है। यानी अब यह स्पष्ट हो गया है कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं।
सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में मौखिक जानकारी दी है। पूरी रिपोर्ट देने में कुछ दिन का वक्त लगेगा। पुलिस के द्वारा जमा किए एग्ज़ाबिट की जांच के बाद शुरुआती जांच में हुई श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई है। कानूनी तौर पर पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक लैब ने ब्लड क्लॉट और हड्डियों का श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल से मिलान कराया। जांच में दिल्ली पुलिस को कुछ हड्डियां और आफताफ के घर से टाइल्स के बीच मे खून के निशान मिले थे। आफताफ ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। कई सबूत मिटा भी दिए गए ऐसे में डीएनए मैच होने से पुलिस के हाथ बड़ा सबूत हाथ लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here