Home News Posts उत्तराखंड दिल्ली—उत्तराखण्ड सहित सात राज्यों में भूकंप के झटके

दिल्ली—उत्तराखण्ड सहित सात राज्यों में भूकंप के झटके

0
583

नेपाल में 6 लोगों की मौत, पांच घायल
हमारे संवाददाता देहरादून। भारत, चीन और नेपाल में बीती देर रात लगभग 1.47 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई। भारत में भूकम्प का असर दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व जम्मू—कश्मीर के कई शहरों में देखा गया। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जिसके चलते नेपाल में हुई तबाही में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भूकंप आते ही लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने घरों से बाहर निकल आयेे। वहीं नेपाल में डेढ़ घंटे में भूकम्प के दो झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.6 रही।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 8 नवंबर की रात 9 बजे भी नेपाल में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 4.9 रही। वहीं 8 नवंबर को ही दिन में लगभग 12 बजे मिजोरम में भी भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 4.4 थी। नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान की बात कही जा रही है। यहां के दोती में भूकंप के झटकों से एक मकान गिर गया। जानकारी के अनुसार रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है। डोटी में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए है मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू—कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आज सुबह लगभग 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। हालांकि उत्तराखण्ड राज्य में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here