Home News Posts उत्तराखंड डंडा मारकर की बुर्जुग की हत्या, गिरफ्तार

डंडा मारकर की बुर्जुग की हत्या, गिरफ्तार

0
682

हमारे संवाददाता नैनीताल। हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र के हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की उसके ही साथी द्वारा हत्या किये जाने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ेलेकर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी भी बात को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग नेनाराम की डंडे से मार कर हत्या कर दी गयी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खटीमा निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक भी मूल रूप से धारी का ही रहने वाला है। फिलहाल इन दिनों दोनों ही कुष्ठ आश्रम में रहते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here