Home News Posts उत्तराखंड दो कारोंं के खाई में गिरने से एक की मौत, नौ घायल

दो कारोंं के खाई में गिरने से एक की मौत, नौ घायल

0
565

देहरादून। घने कोहरे व बारिश के बीच एक कार अंनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं चार लोग घायल हुए है। वहीं दूसरी दुर्घटना में भी एक कार के खाई में गिर जाने से पांच लोग घायल हुए है।
घटना शुक्रवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग बारह बजे मसूरी के कार्ट मैकंजी हाथीपांव मार्ग के लंबिधार के समीप देहरादून के युवकों की कार अनियंत्रित होकर लगभग गहरी खाई में जा गिरी कार में पांच लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घने कोहरे और बारिश के बीच घायलों को खाई से निकाल कर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचने तक कार सवार कुलदीप सिंह पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास की मौत हो चुकी थी। जबकि राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी रतनपुर शिमला बाईपास रोड, नितिन नेगी पुत्र रत्न सिंह नेगी, दिव्यांशु नेगी पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास, आशीष मेहर पुत्र सुरेंद्र मेहर निवासी किशननगर देहरादून घायल हुए है। जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में लंबिधार के समीप ही दूसरी कार होंडा सिटी भी खाई में गिर गई। जिसमें एक युवती समेत कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर, आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार, विवेक पुत्र मनोज दुबे निवासी सुभाष नगर, राशिद पुत्र करीम शाह तथा शान पुत्र शेख कलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here