शराबी कर रहे हैैं उत्तराखंड सरकार को मालामाल

0
314

शराब से राज्य कर विभाग ने 22 वर्षो में वसूला 2297.63 करोड़ रूपये टैक्स

देहरादून। शराबी उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे हैै। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैैट के रूप मेें शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63 करोड़ रूपये का टैक्स वसूला हैै। इसमें 2001—02 की तुलना में 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई हैै। कोरोना काल के 2020—21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुुई। इस वर्ष पिछले वर्ष 2019—20 में वसूले गये 219.5 करोड़ से बढ़कर 247.6 करोड़ टैक्स वसूली की गयी।
इस बात का खुलासा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट द्वारा आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगने के जवाब से हुआ। जवाब में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।
उपलब्ध सूचना के अनुसार शराब पर वित्तीय वर्ष 2001—02 में राज्य कर विभाग ने 15.9 करोेड़ रूपये टैक्स वसूला जो 2021—22 में 18.34 गुना बढ़कर 307.49 करोड़ रूपये हो गया हैै। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022—23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001—02 के पूरे वर्ष की तुलना में चौैगुने से अधिक 69.26 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया हैै। वर्ष 2001—02 में केवल 15.9 करोड़, 2002—03 में 18.01करोड़, 2003—04 में 21.08 करोड़, 2004—05 में 21.57 करोड़, 2005—06 में 28.49 करोड़, 2006—07 में दोगुना होकर 31.79 करोड़ रूपये टैक्स वसूल किया गया है।
वर्ष 2007—08 में 37.62 करोड़, 2008—09 में 50.58 करोड़, 2009—10 में 56.82 करोड़, 2010—11 में 83.98 करोड़, 2011—12 में 5.79 गुना होकर 92.12 करोड़ टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2012—13 में 108.09 करोड़, 2013—14 में कुछ कम होेेेकर 89.77 करोड़, 2014—15 में पुनः बढ़कर 100.55 करोड़, 2015—16 में 2001—02 की तुलना में 9.13 गुना होकर 145.17 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2016—17 में 146.76 करोड़, 2017—18 में 185.72 करोड़, 2018—19 में 219.76 करोड़, 2019—20 में थोड़ी कमी होकर 219.5 करोड़ तथा 2020—21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247.6 करोड़ तथा 2021—22 में 2001—02 की तुलना में 19.34 गुना होकर 307.49 करोड़ रूपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2022—23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001—02 की तुलना में 4.36 गुना 69.26 करोड रूपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here