Home News Posts उत्तराखंड यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

0
1278

टिहरी। घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर पौखार के पास एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। यूटिलिटी वाहन में आठ लोग सवार थे।
गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब पौखार के पास घनसाली से सौड़ गांव जा रही यूटिलिटी पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार सभी सौड़ गांव के थे।
स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पिलखी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चालक को हल्की चोट आई है।
हादसे में 66 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़, 44 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, 65 वर्षीय गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि, 65 वर्षीय बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल, 50 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम निवासी ग्राम सौड़, राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़, चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल घायल हो गए है। जिन्हें पिलखी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here