Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रपति चुनावः इलेक्शन कमीशन ने जारी किया कार्यक्रम

राष्ट्रपति चुनावः इलेक्शन कमीशन ने जारी किया कार्यक्रम

0
513

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। पे्रस वार्ता कर आयोग ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 18 जुलाई को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हिप जारी नहीं कर सकता है वहीं मतगणना 21 जुलाई को होगी। इस चुनाव के बाद देश को अपना 15वां राष्ट्रपति मिलेगा। बता दें कि, राष्ट्रपति का पद एक सर्वाेच्च संवैधानिक पद है। संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत हर 5 वर्षों में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है।
वर्तमान में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है। जिनका कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here