9वीं के छात्र को तमंचे से मारी गोली, घायल

0
384

ऊधमसिंहनगर। पुराने विवाद के चलते बाइक सवार दो किशोरों ने 9वीं कक्षा के छात्र पर तंमचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी और वह लहुलूहान होकर गिर गया। फायरिंग देखकर आस—पास अफरा तफरी फैल गयी जिसके बाद हमलावर किशोर वहंा से भाग निकलने में सफल हो गये। वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 साल का पुत्र अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि, आज सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए। खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपी ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस—पास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ेंके अनुसार किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उन्होने अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था। जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here