सड़क हादसे में दूल्हा-दूल्हन समेत 7 की मौत

0
468


बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजनौर में एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो सड़क के किनारे खाई में जाकर गिर गया। इस हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोगों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों द्वारा सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो में सवार लोग दूल्हे को झारखंड में एक शादी में लेकर गए थे। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदार दुल्हन को लेकर लौट रहे थे। सभी लोग धामपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। बिजनौर के तिबड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार शादी के लिए गया हुआ था। शादी करने के बाद सभी लोग ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे थे। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी लोगों ने रात में ही ऑटो बुक किया। ऑटो बुक करके सभी लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। मरने वालों में चार पुरुष दो महिला और एक लड़की शामिल है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा बताया गया कि ऑटो में ऑटो चालक के अलावा दूल्हा दुल्हन और उसके रिश्तेदार भी सवार थे। सभी लोग बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 74 पर स्थित फायर स्टेशन के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार की क्रेटा कार किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक की। लेन बदलते समय क्रेटा कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो सड़क के किनारे खाई में चला गया। घटनास्थल पर ही दूल्हा दुल्हन समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में ले जाते समय ऑटो चालक की भी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here