Home News Posts बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में 7 लोग गिरफ्तार

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में 7 लोग गिरफ्तार

0
226


ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार को उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कुछ लोगों ने एक हिंदू दीपू चंद्र दास की पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। बांग्लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद युनुस के निर्देश पर रैपिड एक्शन बटालियन ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। वह भालुका उपजिले के दुबालिया पारा इलाके में किराए पर रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लिया।
बांग्लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्मद युनुस ने कहा कि रैपिड एक्शन बटालियन ने दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्‍तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद लिमोन सरकार, मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया, इरशाद अली, निजुम उद्दीन, आलमगीर हुसैन और मोहम्मद मिराज हुसैन अंकन के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here